पाक जासूसी केस : डिफेंस डेटा लीक मामले में IAF अधिकारी गिरफ्तार

feature-top

भारतीय वायुसेना (IAF) के एक अधिकारी को कथित तौर पर पाकिस्तानी ऑपरेटिव को संवेदनशील रक्षा जानकारी लीक करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जांच एजेंसियों ने मामले में आरोप पत्र (चार्जशीट) दाखिल कर दिया है।

आरोप है कि अधिकारी ने राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू की और कार्रवाई की। मामले में पाकिस्तानी खुफिया नेटवर्क से संभावित संबंधों की भी जांच की जा रही है l


feature-top