झारखंड JPSC विवाद : बैठक के बाद सरकार का 3 प्रतियोगी परीक्षाएं रद्द करने का प्रस्ताव

feature-top

झारखंड में सरकारी भर्ती परीक्षाओं (JPSC और JSSC) में कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। रांची में छात्रों के 16 दिनों से चल रहे विरोध-प्रदर्शन और भूख हड़ताल के बीच राज्य सरकार हरकत में आई है। प्रदर्शनकारी छात्रों के प्रतिनिधिमंडल के साथ कई दौर की वार्ता के बाद, सरकार ने विवादित 3 परीक्षाओं को रद्द करने का प्रस्ताव रखा है।


feature-top