असम: बाढ़ से मरने वालों की संख्या पहुंची 100, करीब 1.4 लाख लोग प्रभावित

feature-top

गुवाहाटी: असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी रही। दो और लोगों की मौत के साथ ही इस साल बाढ़ से मरने वालों की संख्या 100 हो गई है।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) ने बताया कि पिछले 24 घंटों में गोलाघाट और कार्बी आंगलोंग जिलों में बाढ़ के पानी में डूबने से एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई।

प्राधिकरण ने कहा कि अभी चाराइदेव, दरांग, गोलाघाट, जोरहाट, कार्बी आंगलोंग, नागांव और शिवसागर जिलों में 1,37,500 से ज़्यादा लोग प्रभावित हैं।


feature-top