तमिलनाडु : CM विजय के राज्य गीत प्रस्ताव को मिला विपक्षी दलों का समर्थन

feature-top

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने राज्य विधानसभा में एक प्रस्ताव पेश किया, जिसमें सरकारी कार्यक्रमों की शुरुआत में 'तमिल थाई वाज़्थु' गाना अनिवार्य करने की बात कही गई। इस प्रस्ताव को DMK और AIADMK, दोनों ही पार्टियों के विधायकों का समर्थन मिला। विजय ने भावुक भाषण में कहा, "तमिल सिर्फ़ एक भाषा नहीं, बल्कि हमारी ज़िंदगी और भावनाएँ भी है।" उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि "मातृभाषा उतनी ही पवित्र होती है जितनी कि अपनी माँ।"


feature-top