छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के नए जज बने जस्टिस कृष्णा राम मोहपात्रा

feature-top

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने न्यायिक फेरबदल के तहत ओडिशा हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस कृष्णा राम महापात्रा का तबादला छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करने की सिफारिश की है। वर्ष 2015 में ओडिशा हाईकोर्ट में पदोन्नत हुए जस्टिस महापात्रा को दीवानी, संवैधानिक और आपराधिक मामलों का लंबा अनुभव है। केंद्र सरकार की मंजूरी और आधिकारिक अधिसूचना के बाद वे बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जज के रूप में अपना पदभार ग्रहण करेंगे।


feature-top