केरल : भड़काऊ टिप्पणी के आरोप में गिरफ्तार टीजी मोहनदास को मिली सशर्त जमानत

feature-top

केरल के स्थानीय अदालत ने दक्षिणपंथी कार्यकर्ता टीजी मोहनदास को सशर्त ज़मानत दे दी। उन्हें एक दिन पहले ही एर्नाकुलम साइबर पुलिस ने हेट स्पीच (नफ़रत फैलाने वाले भाषण) के मामले में गिरफ़्तार किया था। मोहनदास बीजेपी के इंटेलेक्चुअल सेल के पूर्व राज्य संयोजक और आरएसएस से करीबी संबंध रखने वाले संगठन 'भारतीय विचार केंद्रम' के पूर्व पदाधिकारी हैं। 


feature-top