दुर्ग : 'सितार' गुटखा कारोबारी गुरुमुख जुमनानी पर GST विभाग का एक्शन, कई ठिकानों पर छापेमारी

feature-top

जीएसटी विभाग की टीम ने दुर्ग स्थित 'सितार' ब्रांड के गुटखा और पान मसाला कारोबारी गुरुमुख जुमनानी के विभिन्न ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। टैक्स चोरी और बिना बिल के कच्चे माल के बड़े पैमाने पर परिवहन की खुफिया सूचना मिलने के बाद जीएसटी इंटेलिजेंस की टीमों ने दुर्ग और आसपास के इलाकों में स्थित उनके रिहायशी मकान, दफ्तर और गोदामों पर एक साथ दबिश दी। 


feature-top