'भागो मत, गृह मंत्री का सामना करो' : किरेन रिजिजू ने संसद में राहुल गांधी को दी चुनौती

feature-top

संसद में जारी गतिरोध और हंगामे के बीच केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर सीधा हमला बोला है। रिजिजू ने राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कहा कि वे संसद की चर्चा से भागने और वॉकआउट करने के बजाय सदन के भीतर आकर गृह मंत्री अमित शाह का सामना करें। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि उनके पास तथ्यों का अभाव है, इसीलिए वे बहस में शामिल होने से बच रहे हैं और सदन की कार्यवाही को लगातार बाधित कर रहे हैं।


feature-top