कर्नाटक : मतदाता सूची से गायब हुआ प्रकाश राज का नाम, चुनाव आयोग पर कसा तंज

feature-top

BJP के मुखर आलोचक एक्टर प्रकाश राज ने दावा किया कि वह उन 65 लाख वोटरों में से एक हैं, जिनका वोट देने का अधिकार बैंगलोर चुनाव क्षेत्र से "खत्म कर दिया गया है", क्योंकि चल रहे SIR प्रोसेस के दौरान वोटर लिस्ट में बदलाव किया जा रहा है। कर्नाटक में वोटर लिस्ट के चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) में बेंगलुरु सबसे बड़ी चिंता का विषय बन गया है, क्योंकि घर-घर जाकर गिनती करने के प्रोसेस के दौरान शहर के लगभग आधे वोटर ASDDO (एब्सेंट, शिफ्टेड, डुप्लीकेट, डेड और अन्य) कैटेगरी में आ रहे हैं।


feature-top