महाराष्ट्र : NCP प्रमुख सुनील तटकरे की नियुक्ति को अवैध बताते हुए चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज

feature-top

महाराष्ट्र में अजित पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे की फिर से हुई नियुक्ति पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। चुनाव आयोग में एक औपचारिक शिकायत दर्ज कराकर सुनील तटकरे के दोबारा अध्यक्ष चुने जाने को असंवैधानिक और पार्टी के नियमों के खिलाफ बताया गया है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि नियुक्ति प्रक्रिया में संगठनात्मक चुनाव के तय मानकों और नियमों का पालन नहीं किया गया, इसलिए उनके चुनाव को तुरंत प्रभाव से अवैध घोषित कर रद्द किया जाए।


feature-top