तमिलनाडु : AIADMK नेता के 'डिप्टी CM तृषा' वाले बयान से नया राजनीतिक विवाद

feature-top

AIADMK के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आर.बी. उदयकुमार ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय और उनकी सरकार (TVK) पर तीखा हमला बोला है। उदयकुमार ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अपनी फिल्मों से जुड़े निर्माताओं, निर्देशकों और करीबियों को लगातार सरकारी पदों, सलाहकार समितियों और ट्रस्टों में नियुक्त कर रहे हैं। इसी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि अब पूरा तमिलनाडु यह देखने का इंतजार कर रहा है कि सीएम विजय अपनी फिल्मों की सह-कलाकार अभिनेत्री तृषा कृष्णन को राज्य का उपमुख्यमंत्री कब घोषित करेंगे।


feature-top