बेंगलुरु : रेप के दोषी पूर्व MP प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला मोबाइल फोन, अधिकारियों पर गिरी गाज

feature-top

यौन उत्पीड़न और दुष्कर्म के मामलों में बेंगलुरु की परप्पना अग्रहारा केंद्रीय जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के पास मोबाइल फोन मिलने से हड़कंप मच गया है। औचक निरीक्षण और तलाशी अभियान के दौरान रेवन्ना की बैरक से मोबाइल फोन बरामद किया गया, जिसका इस्तेमाल वह जेल के भीतर से कर रहा था। जेल परिसर के अंदर इस तरह की गंभीर लापरवाही और वीआईपी सुविधा मिलने का खुलासा होते ही राज्य सरकार ने कड़ा संज्ञान लिया है और ड्यूटी में तैनात जिम्मेदार जेल अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ निलंबन और विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है।


feature-top