झारखंड : विरोध प्रदर्शन तेज होते ही छात्र नेताओं ने दी महाआंदोलन की चेतावनी

feature-top

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के नेता देवेंद्र नाथ महतो की भूख हड़ताल का 11वां दिन है।लगातार चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बावजूद सरकार और प्रशासन की ओर से सकारात्मक रुख न मिलने पर छात्र नेताओं ने अब बड़े और उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। छात्र प्रतिनिधियों का कहना है कि यदि उनकी जायज मांगों पर तुरंत संज्ञान नहीं लिया गया, तो वे पूरे राज्य में आर्थिक नाकेबंदी, सड़क जाम और सचिवालय घेराव जैसा कदम उठाने को मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।


feature-top