तमिलनाडु : CM विजय लोकसभा में 543 सीटों का संतुलन और महिला आरक्षण पर लाएंगे प्रस्ताव

feature-top

तमिलनाडु की राजनीति में अपनी मजबूत पकड़ बना रहे अभिनेता और तमिलगा वेत्री कज़गम प्रमुख विजय ने परिसीमन के मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ बड़ा रुख अपनाया है। TVK की बैठक में एक विशेष प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार से आग्रह किया गया कि लोकसभा में कुल सीटों की संख्या को 543 पर ही स्थिर रखा जाए। विजय का तर्क है कि यदि जनसंख्या के आधार पर परिसीमन होता है, तो जनसंख्या नियंत्रण में बेहतर प्रदर्शन करने वाले दक्षिण भारतीय राज्यों को संसद में अपनी सीटों का नुकसान उठाना पड़ेगा, जिसे किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा।


feature-top