अंकित शर्मा हत्याकांड : दोषियों ने दिल्ली HC में दायर की उम्रकैद सजा के खिलाफ याचिका

feature-top

2020 के दिल्ली दंगों के दौरान इंटेलिजेंस ब्यूरो के युवा अधिकारी अंकित शर्मा की नृशंस हत्या के मामले में सजायाफ्ता दोषियों ने दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है। निचली अदालत द्वारा सुनाई गई उम्रकैद की सजा को चुनौती देते हुए दोषियों ने हाई कोर्ट में अपील याचिका दाखिल की है। याचिका में निचली अदालत के फैसले को रद्द करने की मांग की गई है। दिल्ली हाई कोर्ट जल्द ही इस याचिका पर सुनवाई कर सकता है, जिस पर पूरे देश की निगाहें टिकी हुई हैं।


feature-top