कर्नाटक : सरकार ने गुटखा-पान मसाला पर लगाया 1 साल का प्रतिबंध

feature-top

कर्नाटक सरकार ने सार्वजनिक स्वास्थ्य के हित में एक बड़ा फैसला लेते हुए तंबाकू और निकोटीन युक्त गुटखा व पान मसाला के निर्माण, भंडारण, वितरण और बिक्री पर एक साल के लिए पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम (FSSAI) के तहत जारी किए गए इस आदेश का मकसद राज्य में कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के खतरे को कम करना और युवाओं को तंबाकू की लत से बचाना है। आदेश का उल्लंघन करने वाले विक्रेताओं और निर्माताओं के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और जुर्माना लगाने की चेतावनी दी गई है।


feature-top