उच्च शिक्षा मंत्रालय में नया नेतृत्व, वरिष्ठ IAS दीप्ति गौर मुखर्जी ने संभाला सचिव का पदभार

feature-top

वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी दीप्ति गौर मुखर्जी ने उच्च शिक्षा विभाग के सचिव का पदभार आधिकारिक रूप से संभाल लिया है। पदभार ग्रहण करने के साथ ही उन्होंने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता सुधार, नई शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन और विश्वविद्यालयों तथा उच्च शिक्षण संस्थानों में ढांचागत विकास को अपनी प्राथमिकता बताया है। उनके पदभार संभालने से उच्च शिक्षा प्रशासन में नई रणनीतियों और सुधारों की उम्मीद जताई जा रही है।


feature-top