झारखंड के छात्रों के समर्थन में ABVP शुरू करेगी राष्ट्रव्यापी आंदोलन

feature-top

झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली और पेपर लीक के खिलाफ विरोध कर रहे छात्रों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के बाद मामला गरमा गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने हेमंत सोरेन सरकार की कार्रवाई और परीक्षाओं में अनियमितताओं को लेकर देशव्यापी आंदोलन शुरू करने का फैसला किया है। संगठन ने मांग की है कि 14वीं JPSC परीक्षा को तत्काल रद्द किया जाए, पूरी भर्ती प्रक्रिया की CBI या न्यायिक जांच कराई जाए और आंदोलित छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं।


feature-top