कावेरी मुद्दे पर कर्नाटक बंद को मिला सिर्फ 'नैतिक समर्थन', जनजीवन सामान्य

feature-top

कावेरी नदी जल विवाद को लेकर विभिन्न संगठनों द्वारा बुलाए गए 'कर्नाटक बंद' को राज्य में मिला-जुला यानी मुख्य रूप से 'नैतिक समर्थन' ही मिला है। बंद के आह्वान के बावजूद राज्य में परिवहन व्यवस्था और शिक्षण संस्थान अप्रभावित रहे। सरकारी व निजी बस सेवाएं सामान्य रूप से संचालित होती रहीं और स्कूल-कॉलेज भी खुले रहे। हालांकि, विभिन्न किसान संगठनों और कन्नड़ कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण के आदेशों का विरोध दर्ज कराया।


feature-top