हल्द्वानी 'शुद्धिकरण' विवाद: राज्यसभा में खड़गे का छलका दर्द, सभापति ने दिए जांच के आदेश

feature-top

उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद मंच के कथित “शुद्धिकरण” का मामला गरमा गया। संसद में विपक्ष के नेता खड़गे ने इस मुद्दे को बेहद भावुक अंदाज में उठाया, जिसके बाद सदन में भारी हंगामा देखने को मिला। मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने सरकार को इस पूरे घटनाक्रम की उच्च स्तरीय जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

मामला 
उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित ऐतिहासिक रामलीला मैदान में कांग्रेस की तरफ से 'विजय शंखनाद रैली' का आयोजन किया गया था।इसमें मुख्य वक्ता के तौर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राज्य प्रभारी कुमारी शैलजा और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य शामिल हुए थे। रैली खत्म होने के दो दिन बाद, 10 अगस्त को स्थानीय दक्षिणपंथी संगठन 'श्री राम सेना धर्मार्थ सेवा न्यास' के सदस्यों ने उसी रामलीला मैदान और मंच पर जाकर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-यज्ञ किया और गंगाजल छिड़ककर उसका "शुद्धिकरण" कर दिया।


feature-top