प्रज्वल रेवन्ना पर नई FIR दर्ज, जेल में चला रहे थे नेटफ्लिक्स-व्हाट्सएप

feature-top

कर्नाटक की हाई-सिक्योरिटी वाली परप्पना अग्रहारा सेंट्रल जेल के अंदर बंद बलात्कार के दोषी और पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को लेकर एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। सेंट्रल क्राइम ब्रांच द्वारा जेल में की गई एक औचक छापेमारी के दौरान प्रज्वल के बैरक से एक हाई-टेक 5G स्मार्टफोन बरामद किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व सांसद जेल के अंदर आराम से व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, नेटफ्लिक्स और अमेज़न प्राइम वीडियो जैसे सोशल मीडिया और एंटरटेनमेंट ऐप्स का लुत्फ उठा रहे थे l

बेंगलुरु पुलिस ने अब इस मामले में प्रज्वल रेवन्ना और प्रताप राय के खिलाफ कर्नाटक जेल अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत एक नई एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है l


feature-top