छ.ग : प्रमोशन की मांग को लेकर शिक्षकों ने बनाया 'संघर्ष मोर्चा', 18 अगस्त के बाद बड़े प्रदर्शन का ऐलान

feature-top

छत्तीसगढ़ में सीनियरिटी (वरिष्ठता) के आधार पर शिक्षकों के प्रमोशन की मांग को लेकर प्रदेशभर के शिक्षक संघ एकजुट हो गए हैं। विभिन्न संघों ने मिलकर एक साझा 'संघर्ष मोर्चा' गठित किया है और CG TET की अनिवार्यता को लेकर विरोध जताया है। मोर्चा ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने 18 अगस्त तक सीनियरिटी के आधार पर पदोन्नति का फैसला नहीं किया, तो प्रदेश भर के शिक्षक सड़कों पर उतरकर राज्यव्यापी उग्र आंदोलन करेंगे।


feature-top