यूपी : मायावती का बड़ा फैसला, पूर्व मंत्री अनंत कुमार मिश्रा बसपा से निष्कासित

feature-top

बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमो मायावती के निर्देश पर पार्टी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री अनंत कुमार मिश्रा 'अंटू मिश्रा' को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में निष्कासित कर दिया है। बीएसपी प्रदेश नेतृत्व की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अनंत कुमार मिश्रा लगातार पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल थे और अनुशासनहीनता बरत रहे थे। चेतावनी के बाद भी सुधार न होने पर पार्टी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया है।


feature-top