केरल : शिक्षा मंत्री के स्टाफ में जमात नेता की नियुक्ति पर मुस्लिम लीग में बढ़ा विरोध

feature-top

भारतीय यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) के भीतर असंतोष सामने आया है। दरअसल, जमात-ए-इस्लामी के छात्र संगठन के एक पूर्व नेता को केरल के शिक्षा मंत्री पी.के. शमसुद्दीन के निजी स्टाफ में नियुक्त किए जाने के बाद पार्टी में विरोध शुरू हो गया है।

विरोध कर रहे नेताओं ने सवाल उठाया है कि जमात-ए-इस्लामी से जुड़े व्यक्ति को मंत्री के निजी स्टाफ में जगह कैसे मिली, जबकि लीग की अपनी संगठनात्मक इकाइयों द्वारा सुझाए गए नामों को दरकिनार कर दिया गया।


feature-top