स्वतंत्रता दिवस पर हांसी में बवाल: मुख्यमंत्री नायब सैनी से मिलने जा रहे लोगों पर लाठीचार्ज, सिविल ड्रेस में दिखे हथियारबंद जवान

feature-top

हरियाणा के हांसी में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आगमन से ठीक पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। जीवन कुंडू मर्डर केस में न्याय की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज किया। इस पूरी कार्रवाई के दौरान सादे कपड़ों में मौजूद हथियारबंद पुलिसकर्मियों के वीडियो सामने आने के बाद पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।


feature-top