स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस बनाम BJP : सोनिया गांधी पर लगा 'वंदे मातरम' रुकवाने का आरोप

feature-top

देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम एक बड़े राजनीतिक विवाद का केंद्र बन गया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी पर गंभीर आरोप लगाया है कि उन्होंने कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' के पूरे वर्जन (सभी छंदों) को बजाए जाने पर आपत्ति जताई और उसे बीच में ही रुकवाने का प्रयास किया। दूसरी ओर, कांग्रेस ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे झूठ और ओछी राजनीति करार दिया है।


feature-top