तिरुपति में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान हादसा: मंच पर बेहोश हुए आंध्र के मंत्री अनम रामनारायण रेड्डी

feature-top

आंध्र प्रदेश के बंदोबस्ती मंत्री अनम रामनारायण रेड्डी तिरुपति पुलिस परेड ग्राउंड में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान जनता को संबोधित करते हुए अचानक बेहोश हो गए। लगभग एक घंटे से अधिक समय से मंच पर खड़े होकर बोल रहे मंत्री का ब्लड प्रेशर अचानक कम होने के कारण संतुलन बिगड़ गया, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों और अधिकारियों ने तुरंत दौड़कर उन्हें संभाला और घटना स्थल पर ही त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई


feature-top