नाल्सार लॉ यूनिवर्सिटी मामला : बैकफुट पर BCI, चेयरमैन मनन मिश्रा ने छात्रों से मांगी माफी

feature-top

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत के सख्त रुख के बाद बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा ने नाल्सार (NALSAR) लॉ यूनिवर्सिटी के छात्रों से औपचारिक माफी मांग ली है। बीसीआई चेयरमैन ने पत्र जारी कर कहा कि यदि इस एनरोलमेंट विवाद से जुड़ी किसी भी बात, उनके शब्दों या काउंसिल के पत्र से छात्रों व शिक्षकों की भावनाओं को ठेस पहुंची है, तो उन्हें इसका सच में गहरा अफसोस है।


feature-top