CBI बनाम केजरीवाल-सिसोदिया: आबकारी नीति मामले में दिल्ली हाई कोर्ट में सोमवार को आर-पार की जंग

feature-top

दिल्ली हाई कोर्ट सोमवार को सीबीआई की उस याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें कथित आबकारी नीति (शराब घोटाला) मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को बरी करने के ट्रायल कोर्ट के फैसले को चुनौती दी गई है। इसके साथ ही, अदालत आम आदमी पार्टी  के दोनों वरिष्ठ नेताओं की उस अर्जी पर भी विचार करेगी, जिसमें उन्होंने सीबीआई की इस पुनर्विचार याचिका को खारिज करने की मांग की है।

केजरीवाल और सिसोदिया ने अदालत में दावा किया है कि केंद्रीय जांच एजेंसी ने निचली अदालत के विस्तृत आदेश के खिलाफ "अत्यधिक जल्दबाजी" में अपनी याचिका दायर की है। उनका तर्क है कि ट्रायल कोर्ट ने मामले से जुड़े सभी पहलुओं और सबूतों की गहन सुनवाई के बाद ही उन्हें सभी आरोपों से पूरी तरह बरी किया था।


feature-top