वाराणसी एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान यात्री के हथियार से चली गोली, दो सुरक्षाकर्मी घायल

feature-top

लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार को सुरक्षा जांच के दौरान एक यात्री के हथियार से अचानक गोली चल गई। इस हादसे में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात दो सुरक्षाकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब यात्री अपनी पत्नी के साथ एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट (IX-1810) से यात्रा करने के लिए हवाई अड्डे पर पहुँचा था।

सुरक्षा जांच के दौरान जब यात्री के पास मौजूद हथियार की चेकिंग की जा रही थी, तभी अचानक ट्रिगर दबने से गोली चल गई। गोलीबारी की आवाज से हवाई अड्डे पर हड़कंप मच गया। घटना में घायल हुए दोनों स्क्रीनर्स विमानपत्तन प्राधिकरण की सहायक कंपनी AAICLAS (एएआई कार्गो लॉजिस्टिक्स एंड एलाइड सर्विसेज कंपनी लिमिटेड) के कर्मचारी हैं।


feature-top