'विदेशी मुहर और रैंकिंग की चाहत छोड़े भारत' : PM के आर्थिक सलाहकार संजीव सान्याल

feature-top

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य संजीव सान्याल ने वैश्विक रैंकिंग और सूचकांकों के संदर्भ में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत को पश्चिमी देशों या विदेशी एजेंसियों से मान्यता और 'सर्टिफिकेट' हासिल करने की अपनी पुरानी चाहत छोड़ देनी चाहिए। सान्याल के अनुसार, कई अंतरराष्ट्रीय एजेंसियां और रेटिंग संस्थान पक्षपाती या पुराने मापदंडों का इस्तेमाल करते हैं, जिससे भारत की सही प्रगति और क्षमता को नहीं दर्शाया जाता।


feature-top