विजय सरकार 'इनसिक्योर' और Gen Z से डरती है : उदयनिधि स्टालिन

feature-top

तमिलनाडु में विपक्ष के नेता और डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन ने हाल ही में मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली तमिझगा वेत्री कड़गम (TVK) सरकार पर तीखा हमला बोला है। उदयनिधि स्टालिन ने आरोप लगाया कि विजय की सरकार बेहद "असुरक्षित"  है और 'Gen Z' के सोशल मीडिया पोस्ट और विचारों से डरी हुई है। 

चेन्नई में डीएमके की लीगल विंग की एक बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने राज्य सरकार की तुलना "फासीवादी शासन" से की और कहा कि यह सरकार विरोध की हर आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है।


feature-top