रायपुर : 'वंदे मातरम्' विवाद पर BJP ने निकाली मशाल रैली, कांग्रेस भवन के बाहर किया सामूहिक गायन

feature-top

राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' के कथित अनादर को लेकर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में राजनीति पूरी तरह गरमा गई है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में विशाल मशाल रैली निकाली और राजीव भवन (कांग्रेस मुख्यालय) के बाहर पहुंचकर सामूहिक 'वंदे मातरम्' का गायन किया। इस दौरान दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए और जमकर नारेबाजी हुई, जिससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई।


feature-top