पेपर लीक और करप्शन पर भड़के बाबा रामदेव, केंद्र सरकार को दी आंदोलन की खुली चेतावनी

feature-top

देश में जारी पेपर लीक और सरकारी नौकरियों की भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियों के बीच अब योग गुरु बाबा रामदेव ने भी मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने एजुकेशन और रिक्रूटमेंट सिस्टम में चल रहे "स्कैम्स" को लेकर केंद्र सरकार को सख्त लहजे में चेतावनी दी है। रामदेव ने साफ कहा कि अगर सरकार ने इस व्यवस्था को जल्द दुरुस्त नहीं किया, तो देश भर में जारी छात्र आंदोलन और उग्र हो सकता है तथा उन्हें खुद दोबारा सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पतंजलि योगपीठ में मीडिया से बातचीत करते हुए बाबा रामदेव ने देश की शिक्षा और रोजगार व्यवस्था पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि आज सरकारी नौकरियों की चयन प्रक्रिया (Selection Process) पर भ्रष्टाचार और पैसों की ताकत हावी हो चुकी है, जिससे योग्य छात्रों का हक मारा जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने स्कूलों और कॉलेजों की बदहाली का जिक्र करते हुए कहा कि आज देश के युवा बुनियादी सुविधाओं जैसे—शिक्षकों की कमी, पीने का साफ पानी और बिजली जैसी मूलभूत आवश्यकताओं के लिए भी संघर्ष और आंदोलन करने को मजबूर हैं।

युवाओं से शांति की अपील
छात्रों के गुस्से को जायज ठहराते हुए भी बाबा रामदेव ने आज की युवा पीढ़ी (Gen Zs) से एक विशेष अपील की है। उन्होंने युवाओं से कानून-व्यवस्था को हाथ में न लेने की सलाह देते हुए कहा कि कोई भी आंदोलन या विरोध प्रदर्शन पूरी तरह से अहिंसक होना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि छात्रों को संविधान की सीमाओं के भीतर रहकर ही शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें सरकार के सामने रखनी चाहिए।


feature-top