गोवा: कांग्रेस सम्मेलन में 'वंदे मातरम' के सिर्फ दो पद गाए जाने पर नया राजनीतिक विवाद

feature-top

स्वतंत्रता दिवस के एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी द्वारा 'वंदे मातरम' को बीच में ही रुकवाने के कथित आरोपों को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच छिड़ा सियासी संग्राम अभी थमा भी नहीं था कि गोवा में एक और नया विवाद खड़ा हो गया है। गोवा में आयोजित कांग्रेस के एक कार्यक्रम में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मौजूदगी में राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' के सिर्फ पहले दो पद ही गाए गए, जिसे लेकर राजनीति एक बार फिर गरमा गई है।

गोवा कांग्रेस कन्वेंशन की घटना
जानकारी के अनुसार, गोवा कांग्रेस कन्वेंशन (सम्मेलन) की शुरुआत होने से ठीक पहले पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' गाना शुरू किया। हालांकि, नेताओं ने पूरा गीत गाने के बजाय सिर्फ इसके शुरुआती दो पद (स्टैंजा) गाए और उसे वहीं रोक दिया।


feature-top