AAP ने पुलिस पर विधायक कुलदीप कुमार को 'किडनैप' करने का लगाया आरोप

feature-top

आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि विधायक कुलदीप कुमार को सुबह-सुबह किडनैप कर लिया गया। यह घटना कल्याण पुरी में एक सफ़ाई कर्मचारी की कथित हत्या के विरोध में हो रहे प्रदर्शन के दौरान हुई। प्रदर्शनकारियों ने मृतक कर्मचारी के परिवार के लिए मुआवज़ा और मुख्यमंत्री से मिलने की मांग की। पार्टी ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने सफ़ाई कर्मचारी का जबरन अंतिम संस्कार कर दिया।


feature-top