छ.ग में रेल यातायात प्रभावित, कई एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें रद्द

feature-top

छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनों के अचानक रद्द होने से रेल यात्रियों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। रेलवे द्वारा ट्रैक मरम्मत और विकास कार्यों के कारण गाड़ियों का परिचालन प्रभावित हुआ है, जिससे कई ट्रेनें रद्द की गई हैं और कई के मार्ग परिवर्तित किए गए हैं।

बिलासपुर-रायपुर-दुर्ग रूट की रद्द ट्रेनें 

  • 68728 / 68727 रायपुर-अम्बिकापुर-रायपुर मेमू
  • 68721 / 68723 रायपुर-डोंगरागढ़-रायपुर मेमू
  • 68724 / 68725 रायपुर-गेवरा रोड-रायपुर मेमू
  • 68705 / 68706 रायपुर-डोंगरागढ़-रायपुर लोकल
  • 68709 / 68710 रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू

 

प्रमुख एक्सप्रेस और पैसेंजर गाड़ियां 

  • 18239 / 18240 गेवरा रोड-इतवारी-गेवरा रोड शिवनाथ एक्सप्रेस
  • 12855 / 12856 बिलासपुर-इतवारी-बिलासपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस
  • 18237 / 18238 कोरबा-अमृतसर-कोरबा छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस (निर्धारित तिथियों में रद्द/शॉर्ट टर्मिनेट)
  • 58117 / 58118 झारसुगुड़ा-गोंदिया-झारसुगुड़ा पैसेंजर
  • 68737 / 68738 रायगढ़-बिलासपुर-रायगढ़ मेमू

 

मार्ग परिवर्तित और नियंत्रित ट्रेनें

  • हावड़ा-मुंबई रूट की कुछ लंबी दूरी की सुपरफास्ट ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग (वाया कटनी/जबलपुर या अन्य वैकल्पिक रूट) से चलाया जा रहा है।
  • कुछ एक्सप्रेस गाड़ियों को बिलासपुर या नागपुर स्टेशन पर ही शॉर्ट-टर्मिनेट (यात्रा समाप्त) किया गया है।

feature-top