बंगाल : सर्किट हाउस विवाद में महुआ मोइत्रा ने करी 3 अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

feature-top

महुआ मोइत्रा ने पश्चिम बंगाल के तीन अधिकारियों के खिलाफ प्रिविलेज नोटिस फाइल किया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रोटोकॉल का गंभीर उल्लंघन हुआ और अपमानजनक व्यवहार हुआ। अधिकारियों ने उन्हें 14 अगस्त को देर रात एक सर्किट हाउस खाली करने के लिए कहा। मोइत्रा ने कहा कि यह उनके काम में रुकावट डालने की एक बड़ी कोशिश का हिस्सा था। उन्होंने स्पीकर से धमकी और परेशानी से सुरक्षा मांगी।


feature-top