दाभोलकर हत्याकांड : बॉम्बे HC ने दोषी सचिन अंदुरे को दी ज़मानत, सज़ा पर लगाई रोक

feature-top

सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. नरेंद्र दाभोलकर हत्याकांड मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट से दोषी सचिन अंदुरे को बड़ी राहत मिली है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने अंदुरे की दायर अपील पर सुनवाई करते हुए उसकी उम्रकैद की सज़ा को सस्पेंड कर दिया है और उसे ज़मानत दे दी है। इससे पहले कोर्ट ने सह-दोषी शरद कलास्कर को भी राहत दी थी, जिसके आधार पर अंदुरे को ज़मानत मिली है।


feature-top