केंद्रीय मंत्री ने सोनिया गांधी पर कसा 'इटैलियन खून' का तंज, भड़की कांग्रेस

feature-top

राष्ट्रगीत वंदे मातरम पर विवाद के बीच कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के "विदेशी मूल" पर केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी के हमले पर कांग्रेस ने तीखा जवाब दिया है। भारी उद्योग और इस्पात मंत्री कुमारस्वामी ने वंदे मातरम गाने के कथित विरोध पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि सभी को राष्ट्रगीत का सम्मान करना चाहिए। कुमारस्वामी पर पलटवार करते हुए कर्नाटक के मंत्री रिजवान अरशद ने उन्हें "फ़्रस्ट्रेटेड आदमी" कहा और कहा कि सोनिया गांधी "कई भारतीयों से ज़्यादा भारतीय हैं।"


feature-top