दुर्ग : कांवड़ यात्रा पर निकली महिला पर एसिड अटैक, आरोपी की तलाश जारी

feature-top

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां कांवड़ यात्रा में शामिल एक महिला पर अज्ञात आरोपी ने एसिड फेंक दिया। घटना के बाद मौके पर भगदड़ और हड़कंप मच गया। घायल महिला को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास लगे CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।


feature-top