26/11 हमला : हाफिज सईद समेत 5 आरोपियों पर 'अनुपस्थिति में मुकदमा' शुरू करेगी मुंबई पुलिस

feature-top

मुंबई पुलिस ने 26/11 के भीषण आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड और लश्कर-ए-तैयाबा के संस्थापक हाफिज सईद तथा जकी-उर-रहमान लखवी समेत 6 पाकिस्तानी आरोपियों के खिलाफ भारत के नए आपराधिक कानून भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 356 के तहत 'अनुपस्थिति में मुकदमा' चलाने की कानूनी प्रक्रिया शुरू की है। यह कानून अदालत को यह अधिकार देता है कि यदि कोई फरार आरोपी या घोषित अपराधी प्रत्‍यार्पण या गिरफ्तारी से बच रहा हो, तो उसकी शारीरिक अनुपस्थिति में भी मामला चलाकर सबूत दर्ज किए जा सकते हैं और फैसला सुनाया जा सकता है।


feature-top