स्वामी लक्ष्मणानंद सरस्वती मर्डर केस में माओवादी नेता आज़ाद बरी

feature-top

ओडिशा में वर्ष 2008 में हुए चर्चित विश्व हिंदू परिषद नेता स्वामी लक्ष्मणानंद सरस्वती और उनके चार सहयोगियों की हत्या के मामले में एक बड़ा कानूनी फैसला सामने आया है। गजपति जिले की एक विशेष सत्र अदालत ने प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के शीर्ष नेता दुना केसाबा राव उर्फ "आज़ाद" को सभी आरोपों से पूरी तरह बरी कर दिया है। अदालत ने माना कि अभियोजन पक्ष आरोपी के खिलाफ ठोस और विश्वसनीय सबूत पेश करने में पूरी तरह नाकाम रहा है।


feature-top