24 घंटे की डेडलाइन! बिहार के शिक्षक अभ्यर्थियों का सरकार को अल्टीमेटम

feature-top

बिहार में सरकारी शिक्षक बनने की चाह रखने वाले हजारों अभ्यर्थियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। चौथे चरण की शिक्षक बहाली परीक्षा (BPSC-TRE 4) के नोटिफिकेशन में हो रही देरी से नाराज नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों ने सरकार को 24 घंटे का कड़ा अल्टीमेटम जारी किया है। अभ्यर्थियों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि तय समय के भीतर परीक्षा की आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई, तो वे बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर उनके आधिकारिक आवास का घेराव करेंगे।


feature-top