तमिलनाडु विधानसभा : AIADMK विधायकों ने सदन से किया वॉकआउट

feature-top

AIADMK विधायकों ने तमिलनाडु विधानसभा से यह आरोप लगाते हुए वॉकआउट कर दिया कि विपक्ष के नेता को शून्यकाल के दौरान जनहित और राज्य के महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाने का अवसर नहीं दिया जा रहा है। इडाप्पडी के. पलानीस्वामी (EPS) की अगुवाई में पार्टी के सदस्यों ने सदन के भीतर कड़ा विरोध दर्ज कराया और फिर नारेबाजी करते हुए बाहर निकल गए। एआईएडीएमके नेताओं का कहना है कि सत्ता पक्ष जानबूझकर विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रहा है, जबकि वे जनता से जुड़े गंभीर विषयों पर चर्चा की मांग कर रहे थे।


feature-top