पश्चिम बंगाल : TMC सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ जारी हुआ अरेस्ट वारंट

feature-top

पश्चिम बंगाल के नादिया जिले की एक अदालत ने तृणमूल कांग्रेस की MP महुआ मोइत्रा के खिलाफ कथित हेट स्पीच मामले में समन का सम्मान न करने पर अरेस्ट वारंट जारी करने का आदेश दिया। कृष्णानगर कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया कि मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट पर अमल की रिपोर्ट 28 अगस्त को पेश की जाए। 

TMC नेता के खिलाफ दर्ज केस में आरोप लगाया गया कि उन्होंने महिलाओं का अपमान किया और हेट स्पीच दी, जिसके लिए कोर्ट ने उन्हें प्री-कॉग्निज़ेंस समन जारी किया था।


feature-top