मद्रास हाईकोर्ट : पूजा स्थलों पर नहीं होगा जाति के आधार पर भेदभाव

feature-top

मद्रास हाई कोर्ट ने कहा है कि पूजा की जगह पर भक्तों के बीच जाति के आधार पर कोई भेदभाव नहीं हो सकता, और कहा कि सभी जीव “भगवान की नज़र में बराबर हैं।” जस्टिस जी जयचंद्रन और जस्टिस ई मनोहरन ने एक आदेश में यह बात कही। यह आदेश तमिलनाडु के कांचीपुरम में अरुलमिगु देवराज स्वामी मंदिर में गैर-ब्राह्मण भक्तों के साथ भेदभाव का आरोप लगाने वाली एक याचिका का निपटारा करते समय दिया गया।


feature-top