'मुझे मजबूर मत करो...'— पिछली DMK सरकार के भ्रष्टाचार पर भड़के सीएम विजय

feature-top

तमिलनाडु विधानसभा में मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने विपक्षी पार्टी द्रमुक को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने सड़क निर्माण में कथित अनियमितताओं को लेकर जारी बहस के दौरान कहा कि वह सही समय आने पर पिछली DMK सरकार के भ्रष्टाचार से जुड़ी फाइलें सार्वजनिक कर देंगे। मुख्यमंत्री ने सदन में दो टूक लहजे में कहा, "मेरे पास सबूत मौजूद हैं, मुझे अभी इन्हें खोलने के लिए मजबूर न करें।

"यह तीखी नोकझोंक तब शुरू हुई जब विपक्षी DMK विधायकों ने सत्तापक्ष द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों पर सबूतों की मांग करी। इसके जवाब में तमिलनाडु सरकार के मुख्यमंत्री विजय ने कहा कि उनके वित्त मंत्री की मेज पर पहले से ही तीन विभागों की समीक्षा से जुड़ी फाइलें मौजूद हैं—यह कोई सामान्य टिप्पणी नहीं है, बल्कि हर एक दावा पुख्ता सबूतों पर आधारित है।


feature-top