छ.ग : कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के घर और ठिकानों पर ED की छापेमारी

feature-top

छत्तीसगढ़ के कथित शराब घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने धमतरी जिले में कांग्रेस नेता और पार्टी के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के घर पर सुरक्षा जवानों की तैनाती के बीच छापेमारी की। अदालत को दी गई जानकारी के अनुसार, ईडी का आरोप है कि रामगोपाल अग्रवाल का 72 करोड़ रुपये की अपराध से अर्जित आय से सीधा संबंध है, और लगातार चार समन जारी किए जाने के बावजूद पेश न होने के बाद हालिया पूछताछ के दौरान भी वे टालमटोल वाला रवैया अपना रहे थे।


feature-top