कैश कांड: पूर्व जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग

feature-top

इलाहाबाद हाई कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस यशवंत वर्मा के सरकारी आवास से भारी मात्रा में बेहिसाब और अधजला कैश मिलने के मामले में कानूनी शिकंजा कसता जा रहा है। वकीलों, कार्यकर्ताओं और नागरिकों के प्रमुख संगठन कैंपेन फॉर ज्यूडिशियल अकाउंटेबिलिटी एंड रिफॉर्म (CJAR) ने अब पूर्व जस्टिस के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज करने की मांग तेज कर दी है। 

CJAR ने देश के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर मांग की है कि दिल्ली पुलिस को तुरंत FIR दर्ज करने का निर्देश दिया जाए। संगठन का कहना है कि पूर्व जज के खिलाफ लगे आरोप गंभीर हैं और ये एक पूर्ण आपराधिक मामले का ठोस आधार बनते हैं।


feature-top